कावेरी Paddy Seed की पूरी जानकारी [828, 468 Price,7425] | Kaveri Seed Company Hindi

2316

Kaveri Seed Company Hindi 828 468 Price 7425 7299, paddy कावेरी 828 धान बीज dhan 475 वैरायटी, गंगा सीड्स बीज किस्म, hybrid का रेट बीज मूल्य products list 888 7425 बीज किस्म 475 9090 7299 रिसर्च

इस कंपनी का नाम कावेरी सीड कंपनी प्राइवेट लिमिटेड (Kaveri seeds company privet limited) हैं। यह प्रसिद्ध इंटरनेशनल कंपनी हैं जिसका 27 अगस्त 1986 में स्थापना हुआ हैं। कावेरी कंपनी धान, मक्का, कपास, गेहूँ, सब्जी, और फूल मे सिर्फ सूरजमुखी का बीज प्रोडक्शन कर मार्केट में लाते हैं कावेरी कंपनी किसानों को बहुत अच्छे अच्छे लाभ दायक किस्म देते हैं।

कावेरी धान बीज (Kaveri Seed Company Hindi Hybrid Research)

कावेरी बीज के प्रकार

1)  हाइब्रिड बीज

2) रिसर्च बीज

कावेरी बीज की महत्वपूर्ण किस्मे:-

S N.Hybrid paddy seeds [हाइब्रिड बीज]Research seeds [रिसर्च बीज]    
1KRH 468कावेरी 828
2KRH 9090कावेरी सम्पूर्ण
3KRH 7425कोस्टल किंग
4KRH 7299कावेरी चिंटु
5KRH 475KV 21
6 KV 99
7 KV 7155

कावेरी 468

कावेरी 468 एक हाइब्रिड किस्म हैं 468 कावेरी सीड्स कंपनी के सबसे अच्छे किस्मों मे से एक हैं 468 किसानों द्वारा सबसे ज्यादा पसंद किये जाने वाला किस्म हैं ।

यह किस्म पुराना होने के बाद भी किसानों के बीच अपना डिमांड और ब्रांड बनाया हुआ हैं। इस किस्म के पैक मे तुला छाप होता हैं जो 3 किलो ग्राम का मिलता हैं। जो 1 एकड़ की मात्रा है।

कावेरी 468 के विशेषताएँ:-

1) यह किस्म 120 – 125 दिन वाला वेराइटी है जो medium दिवस की फसल है मतलब लगभग 4 महीने मे के तैयार होने वाली ।

2) kaveri paddy seeds 468 का हर दाना वजनदार होता हैं और अधिक उत्पादन देने वाला किस्म हैं।

3) इस किस्म मे कल्लो की संख्या 10 – 15 होते हैं।

4) इस किस्म के हर बलियों मे दानों की संख्या 200 – 250 तक होता हैं।

5) इसका दाना मोटा लम्बा होता हैं और बलियों की लंबाई 30 -35 सेंटीमीटर होता हैं।

6) इसके पौधों का लंबाई मध्यम होता हैं।

7) kaveri seeds 468 को आसानी से पहचाना जा सकता हैं क्योंकि इसके तने जो जड़ के पास होता हैं और इसके दाने के ऊपरी भाग में लाल रंग होता हैं।

8) इस किस्म के उत्पादन लगभग 35 – 40 क्विंटल पर एकड़ होता हैं लेकिन उत्पादन जमीन की मिट्टी और मौसम के ऊपर निर्भर करता हैं।

कावेरी 468 के ध्यान देने वाले बातें:-

1) कावेरी 828 मे अंकुरण क्षमता कम होता हैं क्योकि यह बहुत sensitive किस्म हैं इसे नर्सरी (थारहा) मे पौधा तैयार करते समय किसी भी प्रकार के कमी या अधिकता (अधिक सुखा,अधिक पानी या फिर यू ही ऊपर मे डालने से) के कारण इसमें अंकुरण क्षमता घट जाता हैं।

2) इस किस्म में sheath blight के प्रति रोधक क्षमता कम हैं जैसे कहीं पे कावेरी 468 लगा हैं और उसके बाजू मे कोई दूसरे किस्म लगा हैं और उसमें sheath blight लगा हैं तो ये confirm हैं की अपने 468 में sheath blight लगेगा ही।

3) इस किस्म में एक और ध्यान देने वाला बात हैं कि कहीं कहीं पे स्टेम रोट भी दिखाई देता हैं जिसमें पौधों के डंठल बाली के साइड लाल रंग के हो जाता हैं जो अधिक पानी के कारण होता हैं जिस कारण से कभी कभी बाली भी लाल रंग के हो जाते हैं।

कावेरी बीज 9090

यहा कावेरी कंपनी के हाइब्रिड किस्म हैं यहा किस्म भी बहुत पुराना किस्म हैं 9090 भी अधिक उत्पादन देने वाला किस्म हैं इस किस्म को भी किसान लगाना बहुत पसंद करते हैं।

कावेरी 9090 के विशेषताएँ

1) यह किस्म 130 – 135 दिन में पक के तैयार हो जाता हैं।

2) कावेरी 9090 की लंबाई अधिक होता हैं लेकिन गिरता नहीं हैं।

3) इसके दाने पतले और लम्बे होते हैं।

4) यह किस्म रोग और कीट के प्रति सहनशील वाला हैं।

5) इस किस्म मे कल्लो के संख्या 12 – 15 होता हैं।

कावेरी सीड्स 9090 मे ध्यान देने वाले बाते

1) इसका लंबाई बहुत अधिक होता हैं इस कारण से किसान भाई इस किस्म मे कम यूरिया का उपयोग करे।

2) कावेरी 9090 मे अधिक पानी की जरूरत पड़ती हैं जिस कारण से इसे पानी या बोरवेल की सुविधा वाले ही अच्छे से लगा पाते हैं।

‌ kaveri 7425 (KRH 7425)

यह कावेरी कंपनी के हाइब्रिड किस्म हैं 7425 एक न्यू किस्म हैं जो 2022 में ही मार्केट में आया हैं यहा किस्म भी बहुत अच्छा किस्म हैं तथा अच्छा उत्पादन देने वाला किस्म हैं।

कावेरी 7425 के विशेषताएँ

1) यह किस्म 130 – 135 दिन में पक के तैयार हो जाता हैं तथा अधिक उत्पादन देने वाला किस्म हैं।

2)  इस किस्म मे कल्लो के संख्या 15 – 20 होता हैं।

3) इस किस्म के बाली लम्बे होते हैं और पौधे गिरते नहीं हैं।

4) इसके दाने लम्बे मोटे होने के कारण दाना वजनदार होता हैं।

5) इस किस्म मे लकवा (नेक ब्लास्ट) तथा BLB के प्रति सहनशील हैं।

कावेरी 7299

यह 7299 कावेरी कंपनी के न्यू हाइब्रिड किस्म हैं कम समय मे किसानों को अधिक उत्पादन देने वाला किस्म हैं।

कावेरी 7299 के विशेषताएँ

1) यहा अगेति किस्म हैं जिसका अवधि 110 – 115 दिन का हैं।

2) यहा किस्म दोनों मौसम (खरीफ और रबी) में लगाने के लिए अच्छा किस्म हैं।

3) इस किस्म के लिए कम पानी की आवश्यकता पड़ता हैं।

4) इस किस्म मे कंदुआ रोग के प्रति सहनशील हैं।

5) इसका दाना मोटा लम्बा होता हैं।

kaveri seeds 828 (कावेरी 828)

कावेरी 828 कावेरी कंपनी के सुप्रसिद्ध किस्म हैं जिसे किसान गोल्डन सांभा के नाम से जानते हैं ।

ये रिसर्च किस्म हैं यह किस्म बहुत पुराना किस्म हैं यह वेराइटी आज जितनी प्रसिद्ध हैं उससे ज्यादा मजेदार इस किस्म की बनेने की कहानी हैं क्योंकि यह किस्म डेमो में सफल नहीं हुआ था।

किसान भाईयों को बताना चाहता हूँ कि मार्केट में खरीदते समय इसके बैग को देखे जिसमें एक फेमिली का फोटो छाप होता हैं और बैग का रंग काला होता हैं वही कावेरी 828 किस्म हैं।

कावेरी 828 के विशेषताएँ

1) kaveri 828 किस्म 135 – 140 दिन मे पक के तैयार हो जाता हैं।

2) इस किस्म मे कल्लो की संख्या 12 – 18 होते हैं।

3) इस किस्म के दाने पतला और छोटे होते हैं।

4) यह किस्म मध्यम ऊँचाई वाले होते हैं।

5) यह किस्म खाने के लिए सबसे अच्छे हैं।

6) यहा किस्म 28 – 30 क्विंटल पर एकड़ उत्पादन देते हैं।

कावेरी 828 में ध्यान देने वाले बातें

1) इसमे यूरिया बहुत कम लगता हैं यदि थोड़ा से भी ज्यादा मात्रा मे डालते हैं तो यह किस्म के पौधे बहुत अधिक बड़ जाते हैं जिससे गिरने का खतरा बने रहते हैं।

2) इस किस्म का डूबलिकेट बहुत आ गये हैं जैसे 2828, 8828 ये सब किस्म डूबलिकेट हैं।

3) इस किस्म का दाना पतला होने के बाद भी मंडी मे मोटे दाने मे जाता हैं।

4) इस किस्म के पत्ते कभी भी गहरे हरे रंग का नहीं होता हैं जिस कारण से किसान भाई ज्यादा मात्रा में यूरिया डाल लेते हैं।

‌कावेरी सम्पूर्णा सांभा

यह सम्पूर्णा सांभा कावेरी कंपनी के पुराना किस्म मे से एक हैं इस किस्म से किसानों को बहुत बड़िया उत्पादन मिलता हैं यह किस्म भी 828 की तरह ही किसानों के बीच पसंद किये जाने वाला किस्म हैं।

कावेरी 828 सम्पूर्णा सांभा की विशेषताएँ

1) यह किस्म 130-135 दिन में पक के तैयार हो जाता हैं।

2) इस किस्म के दाना पतला लम्बा होता हैं जिस कारण से खाने मे बहुत अच्छा लगता हैं।

3) यहा किस्म किसी भी परिस्तिथि को सहन कर लेता हैं और इसमें उत्पादन भी अच्छा होता हैं।

4) रोग और कीट के प्रति सहनशील हैं।

5) यह किस्म मध्यम लंबाई वाली होटी हैं इस कारण से नहीं गिरता हैं।

कावेरी कोस्टल किंग (kaveri seeds costal king)

यह किस्म कावेरी कंपनी की बहुत बड़िया किस्म हैं ये किस्म इस कंपनी के सबसे लम्बे दिन वाले धान हैं वो किसान जिसका खेत अधिक पानी वाले जगह मे हैं वे किसान इस किस्म को लगाना बहुत पसंद करते हैं।

कोस्टल किंग के विशेषताएँ

1) इस किस्म के अवधि 155 – 160 दिन के होते हैं।

2) यह किस्म मध्यम ऊँचाई वाला हैं तथा मजबूत तना होता हैं।

3) इस किस्म मे कल्लो की संख्या 15 – 20 होता हैं।

4) costal king मे रोग कीट के प्रति सहनशील होता हैं।

5) इसका दाना मोटा होता हैं जिस कारण से यह किस्म वजनदार होता हैं और अधिक उत्पादन देता हैं।

6) यहा किस्म 30 – 32 क्विंटल पर एकड़ उत्पादन देता हैं।

कोस्टल किंग में ध्यान देने वाले बातें

1) यह किस्म बहुत लंबी दिन वाली हैं जिस कारण से हर किसान इसे नहीं लगा सकते हैं।

2) ये किस्म अधिक दिन होने के कारण किसानों को डर रहता हैं कि आजु बाजु के धान कटने के बाद वहा के कीट पतंगे सभी कोस्टल किंग मे आ जाएंगे लेकिन ये सब नहीं होता हैं क्योंकी इस किस्म मे कीट पतंगे के प्रति बहुत ज्यादा सहनशीलता होता हैं।

‌कावेरी सीड्स 99

यह कावेरी कंपनी का न्यू रिसर्च किस्म हैं यह किस्म दोनों मौसम के लिए सबसे बेस्ट किस्म हैं तथा किसानों के लिए बहुत बड़िया किस्म हैं कम खर्च मे अधिक पैदावार देने वाला किस्म हैं।

कावेरी 99 के विशेषताएँ

1) यह किस्म के पकने के अवधि 120 -125 दिन का हैं।

2) यह किस्म दोनों (खरीफ, रबी) मौसम के लिए सबसे बेस्ट किस्म हैं।

3) इस किस्म मे कल्लो की संख्या 12-15 होता हैं।

4) इसके दाने मोटा और छोटा होता हैं जिस कारण से इसके दाने वजनदार होता हैं।

5) इसके तना बहुत मजबूत होता हैं और इसके बलिया लम्बे लम्बे होते हैं।

‌कावेरी 7155

कावेरी 7155 कावेरी कंपनी के न्यू रिसर्च किस्म हैं ये किस्म बहुत कम दिन के हैं इस किस्म को सभी लगा सकते हैं ये ओम 3 सिग्मेंट का किस्म हैं यह खाने के लिए बहुत बड़िया किस्म हैं।

कावेरी 7155 के विशेषताएँ

1) यह किस्म 100 – 105 दिन का हैं।

2) इसके पौधों के लंबाई कम होता हैं।

3) इसके बाली मध्यम होता हैं लेकिन इसमें दाने के संख्या बहुत अधिक होता हैं।

4) यह किस्म किसी भी परिस्तिथि को सहन कर किसानों को अच्छा उत्पादन देता हैं।

5) इस किस्म के दाने बहुत ज्यादा पतला होता हैं।

निष्कर्ष:-

इस कंपनी के सभी किस्म किसानों के लिए फायदे मंद किस्म हैं किसी भी कंपनी के कोई से भी किस्म के उत्पादन खेत के मिट्टी, मौसम, खेती करने के तरीका और महेनत पर निर्भर करता हैं।

Other Post:

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here